Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Viral

Snake Island : सांपों से भरे एक ऐसे रहस्यमयी द्वीप की कहानी, जहां जाना मौत को बुलावा देने से कम नहीं है

snake island

Times Of Discover चंडीगढ़ : दुनिया का हर कोना कुछ अजीब रहस्यों और अद्भुत कहानियों से भरा पड़ा है। कई ऐसी अद्भुत जगहें हैं जहां आज भी कोई जाने की हिम्मत नहीं करता। कई बार इन जगहों के बारे में पढ़कर और सुनकर इंसान कुछ देर के लिए सोच में पड़ जाता है।

दुनिया में एक जगह ऐसी भी है जिसे कई सालों से स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। सांपों के इस द्वीप पर आज भी कोई जाने की हिम्मत नहीं करता। इस आर्टिकल में हम आपको स्नेक आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्नेक आइलैंड कहाँ है?

दुनिया भर में सांपों के द्वीप के नाम से मशहूर यह जगह किसी और देश में नहीं बल्कि ब्राजील में है। यह द्वीप ब्राज़ील के तट पर स्थित है। इस खतरनाक द्वीप को कई लोग क्यूइमाडा ग्रांडे के नाम से भी जानते हैं। आपको बता दें, यह आइलैंड दूर से बेहद खूबसूरत और पास से बेहद खतरनाक दिखता है।

Snake Island
#Snake Island

स्नेक आइलैंड को डेथ आइलैंड क्यों कहा जाता है?

ब्राजील के इस द्वीप को आज ही नहीं बल्कि कई सालों से मौत का द्वीप कहा जाता है। यह आइलैंड इतना खतरनाक है कि कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया की एकमात्र जगह है जहां सबसे जहरीले सांप रहते हैं। यह भी माना जाता है कि विलुप्त गोल्डन लांसहेड सांप केवल इसी द्वीप पर मौजूद है। (2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स का रहस्य)

स्नेक आइलैंड में पाई जाने वाली साँप की प्रजातियाँ

ऐसा माना जाता है कि स्नेक आइलैंड सांपों की एक हजार से अधिक प्रजातियों का घर है। यह भी कहा जाता है कि इनमें से कुछ सांपों का जहर इतना घातक होता है कि वह इंसान के मांस को भी पिघला सकता है। ऐसे कई जहरीले सांप हैं जिनके संपर्क में आने से ही परेशानी हो सकती है। बताया जाता है कि पिछले कई सालों में सांपों की प्रजातियां तेजी से बढ़ रही हैं। (इस गांव में सांपों के साथ रहते हैं लोग)

snake island
#Snake Island

क्या स्नेक आइलैंड पर आम जनता जा सकती है?

स्नेक आइलैंड के बारे में जानने के बाद आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि क्या आम व्यक्ति स्नेक आइलैंड पर जा सकता है या नहीं। ऐसे में आपको बता दें कि यहां आम जनता को जाने की इजाजत नहीं है. ऐसा कहा जाता है कि ब्राजीलियाई नौसेना यह तय करती है कि द्वीप पर किसे जाना चाहिए और किसे नहीं। कई लोग यह भी मानते हैं कि कुछ डरपोक शिकारी अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और बेचते हैं।

अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो कृपया इसे फेसबुक पर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Latest News

You May Also Like