बड़ा धमाका! Toyota Land Cruiser मार्केट मे आ गयी है नए लुक के साथ, जाने डीटेल
Toyota Land Cruiser: ऑटो सेगमेंट में टोयोटा की एसयूवी धूम मचा रही है। दरअसल, हाल ही में टोयोटा ने अपनी न्यू जेनरेशन एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू की थी। टोयोटा की नई एसयूवी की बुकिंग शुरू होते ही लोग खरीदने के लिए दौड़ पड़े। दरअसल, कंपनी को आधे घंटे में ही बुकिंग बंद करनी पड़ी।
टाटा लैंड क्रूजर का लुक और फीचर्स है शानदार, देखें कीमत
जापानी कार निर्माता टोयोटा की एसयूवी दुनिया भर में लोकप्रिय हैं। हाल ही में लॉन्च हुई कंपनी की नई एसयूवी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। टोयोटा की न्यू जेनरेशन लैंड क्रूजर (2024 लैंड क्रूजर) को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने कुछ देशों में बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.
टाटा लैंड क्रूजर का लुक और फीचर्स है शानदार, देखें कीमत
टोयोटा लैंड क्रूजर न्यू जेनरेशन लॉट की बुकिंग आधे घंटे में
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में टोयोटा लैंड क्रूजर की पहली खेप बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे के भीतर ही पूरी तरह बिक गई। कंपनी ने इस लॉट में 1,000 यूनिट कारों की बुकिंग शुरू की थी जो पूरी तरह बिक गईं। बता दें कि कुछ महीने पहले टोयोटा ने 2024 लैंड क्रूजर से पर्दा उठाया था।
टोयोटा लैंड क्रूजर न्यू जेनरेशन की जोरदार बुकिंग हुई है
टोयोटा ने 21 दिसंबर को सुबह 8 बजे न्यू जेनरेशन लैंड क्रूजर के पहले लॉट की बुकिंग शुरू की। लेकिन लॉट की 1,000 कारें आधे घंटे के भीतर ही बिक गईं, जिससे कंपनी को बुकिंग बंद करनी पड़ी। अब इस कार के लिए ग्राहकों की वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। टोयोटा की नई लैंड क्रूजर टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर पर आधारित है जो पुराने मॉडल की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक सक्षम मानी जाती है।
टोयोटा लैंड क्रूजर नई पीढ़ी का शक्तिशाली इंजन
न्यू जेनरेशन लैंड क्रूजर 2.8-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो अधिकतम 204 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। टोयोटा इसे 2025 तक हाइब्रिड इंजन में लाने की भी तैयारी कर रही है। जर्मन बाजार में, टोयोटा लैंड क्रूज़र को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है: एक्ज़ीक्यूटिव, टेक और फर्स्ट एडिशन।
टोयोटा लैंड क्रूजर न्यू जेनरेशन की कीमत कितनी होगी?
कंपनी टोयोटा लैंड क्रूजर को विभिन्न इंजन विकल्पों में बेचती है। अमेरिका में इसे 2.4-लीटर टर्बो हाइब्रिड इंजन के साथ बेचा जाता है जो 330 bhp की पावर और 630 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत में कीमतें 2.10 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। कंपनी ने भारत में लैंड क्रूजर की बुकिंग भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है।