Haryana Weather Report : हरियाणा मे आज मौसमफिर बदला, 3,4 दिन रहेगा मौसम शुष्क, जाने पूरी जानकारी

Haryana Weather Report : हरियाणा में आज मौसम का मिजाज हरियाणा में मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के बाद मौसम फिर करवट बदलेगा। अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी इस बीच, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन उतार-चढ़ाव के बीच राज्य भर में कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
जागरण संवाददाता, करनाल। हरियाणा मौसम आज: हरियाणा ने सितंबर में मानसून को अलविदा कह दिया था मानसून के जाने के बाद से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. बीते दिन जहां अंबाला, पंचकुला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में हल्की बारिश हुई, वहीं राजधानी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे।
मौसम का मिजाज बदलेगा
मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के बाद मौसम फिर बदलेगा। अक्टूबर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी
इस बीच, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन उतार-चढ़ाव के बीच राज्य भर में कुल मिलाकर मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
रात के तापमान में गिरावट आएगी
हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट आएगी। इन दिनों आपको सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ हल्की ठंड का भी एहसास हो सकता है। दिन में हल्की गर्मी है। अधिकतम तापमान हिसार में 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पंचकुला में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हरियाणा में आज 10 से 14 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है.
दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी बरकरार रही
राज्य में 10 दिनों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया है. हालांकि अधिकांश जिलों में अभी भी सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी बनी हुई है। रविवार को हिसार और नारनौल में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंचकुला में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.