Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. BIG BREAKING

Haryana New Fourlane Expressway : हरियाणा में बनेंगे तीन नए फोरलेन एक्सप्रेसवे, ये होगा रूट मैप

Haryana New Fourlane Expressway

Haryana New Fourlane Expressway : हरियाणा को जल्द ही 3 और नए हाईवे मिलने वाले हैं। इन तीन नए राजमार्गों का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाडी और अम्बाला से दिल्ली के बीच हाईवे का निर्माण किया जाएगा। केंद्र ने इन तीन राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। अब इससे जीटी रोड पर ट्रैफिक का बोझ कम करने में मदद मिलेगी।

चंडीगढ़ से दिल्ली 2.5 घंटे में

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना के किनारे एक नया राजमार्ग चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी को दो से ढाई घंटे कम कर देगा। इससे यमुना के किनारे हाईवे बनने से जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। नए राजमार्ग का उपयोग दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच आवागमन के लिए किया जाएगा।

-पानीपत-चौटाला गांव ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण किया जाएगा

नई दिल्ली से अंबाला तक नया हाईवे बनाया जाएगा. इसे पंचकुला से यमुनानगर तक एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। -पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इससे बीकानेर से मेरठ तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

Latest News

You May Also Like