Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. BIG BREAKING

Haryana-Punjab Moon Time: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में इस समय निकलेगा चांद, देखे टाइम

Haryana-Punjab Moon Time:

Haryana-Punjab Moon Time: करवा चौथ त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत धार्मिक महत्व है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जा रहा है. करवा चौथ व्रत के दिन विवाहित महिलाएं भगवान गणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा का भी बहुत महत्व है। सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा को जल चढ़ाने के बाद व्रत पूरा माना जाता है और पूजा पूर्ण फलदायी होती है। इसलिए करवा चौथ के दिन दुल्हनें चांद देखने का इंतजार करती हैं। अगर आप हरियाणा, पंजाब या हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं तो आइए जानते हैं कि 2023 में इन राज्यों में करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त: हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात 9:28 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:18 बजे समाप्त होगी. इसलिए साल 2023 में उदया तिथि के अनुसार नवंबर को करवा चौथ मनाया जाएगा करवा चौथ पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 43 मिनट से 7 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, चंद्रमा 1 नवंबर को रात 8:26 बजे उदय होगा, लेकिन चंद्रोदय का समय अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकता है।

हरियाणा: हरियाणा में 1 नवंबर 2023 को रात करीब 8:16 बजे चंद्रमा दिखाई देगा.

पंजाब: पंजाब में करवा चौथ पर चंद्रमा रात 8.10 बजे उगेगा।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश राज्य में चंद्रमा रात्रि 8:07 बजे उदय होगा।

Latest News

You May Also Like