Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. BIG BREAKING

Haryana Group D : हरियाणा मे ग्रुप D वालों के लिऐ अपडेट, होगा इतने कैनडिट का सिलेक्शन

Haryana Group D

Haryana Group D : गौरतलब है कि ग्रुप डी अभ्यर्थियों के विकल्प भरने के लिए एचएसएससी किसी भी समय पोर्टल खोल सकता है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी सीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग अब उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से पूछेगा कि क्या उन्हें ग्रुप डी की नौकरी का विकल्प चाहिए या नहीं।

56000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था
आयोग ने ग्रुप डी सीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है. इनमें से लगभग 13,657 पदों के लिए चार गुना उम्मीदवारों को ग्रुप सी या ग्रुप डी में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। एचएसएससी ने ग्रुप सी के 20 ग्रुप की 59 कैटेगरी के नतीजे भी जारी कर दिए हैं.

आयोग ने ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 56,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें अपनी प्राथमिकताएं भरने का मौका दिया जाएगा।

यह प्रक्रिया आंतरिक तौर पर जारी रहेगी
विकल्प भरने के लिए 5-7 दिन का समय दिया जा सकता है। इसके बाद अगली प्रक्रिया आंतरिक रूप से शुरू होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि ग्रुप सी पदों के लिए चयन सूची पहले जारी की जाएगी, जिसके कारण ग्रुप सी में चयनित उम्मीदवार ग्रुप डी का विकल्प नहीं भर पाएंगे।

आयोग ने ग्रुप डी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। लगभग 56,000 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें अपनी प्राथमिकताएं भरने का मौका दिया जाएगा।

यदि उनका चयन ग्रुप डी में हो जाता है, तो उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार को लिया जा सकता है। आयोग ग्रुप डी के नतीजे आंतरिक रूप से तैयार रख सकता है, जिसे जरूरत पड़ने पर जारी किया जा सकता है।

Latest News

You May Also Like