Sports News Without Access, Favor, Or Discretion!

  1. Home
  2. Trending

Mahindra Thar EV: नई Mahindra Thar EV का इंतजार होगा खत्म! नए लुक मे जल्द होगी लॉन्च

नई Mahindra Thar EV का इंतजार होगा खत्म! नए लुक मे जल्द होगी लॉन्च

Mahindra Thar EV: महिंद्रा थार के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। यह एक लाइफस्टाइल एसयूवी है जिसे लोग शौक के लिए खरीदते हैं।

इसकी बिक्री इतनी अधिक है कि यह कंपनी पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड दे रहा है। यह एक फैमिली कार नहीं है लेकिन इसका लुक इसकी रोड प्रेजेंस को काफी बेहतरीन बनाता है। वही ऑफ रोडिंग के लिए भी ये काफी अच्छी कार है।

अब कंपनी 15 अगस्त को आयोजित एक इवेंट में इसे इको फ्रेंडली बनाने के लिए इलेक्ट्रिक में लॉन्च करने जा रही है। महिंद्रा ने थार ईव को शोकेस किया था। इसका डिजाइन काफी अलग है. यह काफी हद तक फ्यूचर के टैक्स जैसा दिखता है।

INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित, महिंद्रा की नई कार 2026 तक लॉन्च होने वाली है और इसका नाम Mahindra Thar.e होगा। इसके स्पेक्स और कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन कुछ अनुमानित फीचर्स इंटरनेट पर लीक हो गए हैं।

यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकता है जिसमें हमें बॉक्सी डिज़ाइन देखने को मिलेगा। हालाँकि, अभी इसे भारत में लॉन्च करने की बात नहीं की जा रही है और इसे केवल दक्षिण अफ्रीका में पेश किया गया है। देखना यह होगा कि कंपनी आने वाले समय में भारत के लिए क्या फैसला लेती है।

इस नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक का डिजाइन बेहद खास होने वाला है। इसमें चौकोर एलईडी हेडलैंप और टेल लैंप हैं। इसके पिछले दरवाजे में स्पेयर व्हील और फ्लेयर व्हील आर्क भी देखें। यह मॉडल मौजूदा मॉडल से काफी अलग होगा और ज्यादातर लोगों को पसंद आने वाला है।

इसका केबिन स्पेस पहले की तुलना में बढ़ रहा है। वहीं इसके डैशबोर्ड पर हमें आकर्षक डिजाइन वाला टच स्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिस पर कार से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। अब तक मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 25 लाख रुपये हो सकती है जो इसे वैल्यू फॉर मनी कार बनाएगी। हालांकि, लॉन्च होने पर इसे कितने लोग खरीद पाएंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Latest News

You May Also Like